गीता नगर सेवक वेलफेयर साेसायटी ने अाईजीएमसी में लगाया लंगर
_photocaption_शिमला| गीता नगर सेवक वेलफेयर साेसायटी टूटीकंडी ने रविवार काे अाईजीएमसी में लंगर का अायाेजन किया गया। इस दाैरान 800 से ज्यादा मरीजाें अाैर तीमारदाराें काे लंगर में खाना खिलाया गया। करीब तीन घंटे तक लंगर में मरीजाें अाैर तीमारदाराें काे खाना बांटा गया। साेसायटी लगातार तीन वर्षाें से यहां पर लंगर का अायाेजन करती अा रही है। साेसायटी के प्रधान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2017 से हर सप्ताह अाईजीएमसी में लंगर लगा रहे हैं। इससे जरूरतमंद मरीजाें अाैर तीमारदाराें काे खाना खिलाया जाता है। उन्हाेंने सहयाेग के लिए प्रशासन का अाभार भी जताया। इस दाैरान साेसायटी के कई सदस्याें ने लंगर में अपनी सेवाएं दी।*photocaption*