पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rampur News Goddesses Returned From The Fair After Giving Blessings Of Happiness And Prosperity

सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर फाग मेले से लौटे देवी-देवता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढोल नगाड़ों की थाप पर दिन भर झूमते रहे देवलु

फाग मेला शनिवार को संपन्न हो गया। देर शाम नगर परिषद ने सभी देवी देवताओं को नजराना राशि भेंट कर विधिवत रूप से विदा किया। चार दिवसीय इस मेले में रामपुर देवी देवताओं की शरण में भक्तिमय बना हुआ दिखा। प्रत्येक व्यक्ति अपने इष्ट देवता के आगे शीश झुकाता नजर आया।

सुबह से ही रामपुर की सड़काें पर देवी देवताओं का नाच गान सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। शनिवार को मेले के अंतिम दिन फाग मेले मे लोगों को भारी जनसमूह उमड़ा। मेले में कुल्लू जिला के देवी-देवताओं के देवलु अपनी पारंपरिक वेशभूषा में ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब झूमे।

मेले के अंतिम दिन भी दिन भर राज दरबार में नाटियों का खूब दौर रहा। लोग अपने अपने देवी देवताओं के समक्ष देर तक नाचते दिखे। जहां राज दरबार परिसर में पांव रखने को जगह नही मिली, वही सड़कों के किनारे भी लोग देवताओं के दर्शन के लिए खड़े नजर आए। फाग मेले का अंतिम दिन होने के कारण सभी लोग अपने इष्ट के आगे माथा टेकने पहुंचे। साथ ही लोगों ने अपने इष्ट को भेंट स्वरूप राशि दी। दोपहर बाद राज दरबार परिसर से एक एक कर सभी देवताओं ने रुख़सत ली।

नगर परिषद अध्यक्षा सुमन घागटा व अन्य पार्षदों द्वारा नजराना राशि भेंट कर सभी देवताओं को विदा किया गया। इस मौके पर पार्षद विशेषर लाल, करण शर्मा, नरेश नेगी व अन्य पार्षद के साथ नप अधिकारी भी मौजूद रहे।

इतना-इतना दिया गया नजराना: देवता साहिब रचोली 15300, बसारू 28000, गसो 24600, खड़ाहण 18200, देवी साहिबा खमाड़ी 18700, शिंगला देवता 11000, लक्ष्मी नारायण कुमसू 10000, देवता चाटी 7200, देवता चंबू कशोली 9100, देवता साहिब ब्रमेश्वर झांगडू तलारा 12000, देवी साहिबा बाड़ी 22800, देवता धारा सरगा 23900नजराना भेंट किया गया।

देवताओं को दिया ~ 2.85 लाख नजराना

फाग मेले मे पहुंचे देवी देवताओं को अंतिम दिन नगर परिषद द्वारा नजराना भेंट कर विदा किया गया। इस मर्तबा पिछले वर्ष के मुकाबले देवताओं के नजराने मे 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। ऐसे में देवताओं के कारदारों ने भी इस पर खुशी व्यक्त की। इस मर्तबा नप द्वारा फाग मेले में देवी-देवताओं को 2 लाख 85 हजार 200 रुपए का नजराना दिया गया।

जिला स्तरीय फाग मेले में सुख समद्धि का आर्शीवाद लेते हुए श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...