पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Daulatpur Chowk News Going To Pink City Is Easy Intercity Ex Train Starts Rs 207 Daulatpur Chowk To Jaipur

पिंक सिटी जाना हुआ आसान: इंटरसिटी एक्स. ट्रेन शुरू, ‌207 रु. में दौलतपुर चौक से जयपुर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौलतपुर से मुकेरियां के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, लंबी दूरी की ट्रेनें एक्सटेंड करने को मांगी वाशिंग लाइन

अनुराग ने कहा कि नंगल डैम आने वाली ट्रेनें दौलतपुर चौक तक एक्सटेंड हों, इसके लिए वाशिंग लाइन की जरूरत है। जल्द ही केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मसला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दौलतपुर चौक से मुकेरियां तक रेल लाइन बिछाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। दौलतपुर चौक से हिमाचल की सीमा तक भूमि अधिग्रहण हो चुका है। इससे आगे रेल लाइन बिछाने के लिए पंजाब सरकार से बातचीत चल रही है। चंडीगढ़ से मुदरैई के बीच चलने वाली ट्रेन को अंब अंदोरा या दौलतपुर तक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि बहुत से राज्य ऐसे हैं, जहां ट्रेनों के आने की बाइवलिटी नहीं बनती है, इस बारे मैंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि एमईएमयू ट्रेन या किसी अन्य ट्रेन को लिंक एक्सप्रेस के रूप में भी चलाया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री ने उनके सुझाव पर ऐसी ट्रेनों को कई जगह से शुरूआत की है।

दौलतपुर चौक: इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते अनुराग ठाकुर।

ऊना| रविवार को दौलतपुर चौक से जयपुर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई है। इससे पर्यटकों का देवभूमि हिमाचल और पिंक सिटी आना-जाना आसान हो जाएगा। जहां दोनों तरफ से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, वहीं पर्यटन भी बढ़ेगा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर विधायक राजेश ठाकुर, विधायक बलवीर सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती आदि मौजूद थे।

इस ट्रेन की सामान्य श्रेणी में यात्री सिर्फ 207 रुपए में जयपुर की यात्रा कर सकेंगे। जबकि जयपुर के लिए फर्स्ट एसी में 2615 रुपये, सेकंड एसी में 1560 रुपये, थर्ड एससी में 1090 रुपये और स्लीपर को 400 रुपये किराया चुकाने पड़ेंगे। ऊना से जयपुर के लिए फर्स्ट एसी का किराया 2515 रुपये, सेकंड एसी का किराया 1505 रुपये, थर्ड एससी का किराया 1050 रुपये, स्लीपर का 390 रुपये किराया लगेगा। {शेष पेज 5 पर
खबरें और भी हैं...