पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Government Will Campaign Till March 20 In Five Sensitive Areas To Protect Forests From Fire

वनों काे अाग से बचाने के लिए पांच संवेदनशील क्षेत्रों में 20 मार्च तक अभियान चलाएगी सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वनाें काे अाग से बचाने के लिए सरकार प्रदेश के पांच संवेदनशील क्षेत्राें में 20 मार्च तक विशेष जागरुकता अभियान चलाएगी। जंगलों की आग के विषय में जागरूक करने के लिए विभिन्न वन खंडों के पांच संवेदनशील क्षेत्राें में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत लाेगाें काे वनाें की अाग की राेकथाम के लिए जागरूक िकया जाएगा। इसके लिए लाेगाें काे प्रदर्शनी, वार्ता और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से वनों को आग से बचाने और नियंत्रित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर से चार वन अग्नि रोकथाम और नियंत्रण जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्हाेंने लाेगाें से इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया ताकि प्रदेश की बहुमूल्य वन संपदा को आग से बचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगंलों की आग से वन संपदा और वन्य जीवन को भारी नुकसान होता है इससे निपटने के प्रशासनिक और तकनीकी उपायों को अपनाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने माना िक जगंलों में अधिकतर आग की घटनाएं मनुष्य की गलतियों के कारण होती हंै। आग की घटनाओं को नियन्त्रित करने के लिए आम लोगों और स्थानीय समुदायों की जन सहभागीता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वनों की आग से निपटने के लिए स्थानीय जनता कोे जागरूक करना आवश्यक है। इस अवसर पर वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन) अजय कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल डाॅ. सविता और विभाग के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...