पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Government Will Resolve The Settlement In Shillai By December 2020 Chief Minister

शिलाई में दिसंबर 2020 तक बंदाेबस्त का समाधान कर देगी सरकार:मुख्यमंत्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

िवश्वविद्यालय की सिफारिशाें पर हाेंगे छात्र संघ के चुनाव : भारद्वाज

शिमला |प्रदेश विश्वविद्यालय की सिफारिशाें पर ही सरकार छात्र संघ के चुनाव पर सरकार काेई निर्णय लेगी। इस संबंध में जब विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्ताव भेजा जाएगा तभी परिस्थितियेां का अाकलन करने का निर्णय लिया जाएगा। यह बात शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया के एक सवाल के जवाब में कही। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा िक सरकार प्रदेश विश्वविद्यालय अाैर महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव पर लगी राेक काे हटाने पर काेई विचार नहीं करती है। भारद्वाज ने कहा िक प्रदेश विश्वविद्यालय अाैर संबंध महाविद्यालयाें में केंद्रीय छात्र संघ का चयन अकादमिक वर्ष 2014 से मनाेनयन अाधार पर करवाया जा रहा है। केंद्रीय छात्र संघ के प्रत्यक्ष चुनाव हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कानूनी व्यवस्था बिगड़ने के दृष्टिगत 2014 में प्रतिबंध किए गए। उन्हाेंने कहा िक विश्वविद्यालय द्वारा मनाेनयन अाधार पर केंद्रीय छात्र संघ के गठन हेतु नियमावली के तहत विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद द्वारा सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा गठित लिंगदाेह कमेटी की सिफारिशाें के अनुरूप िकया जाता है।

शिमला| मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा िक दिसंबर 2020 तक शिलाई में बंदाेबस्त का समाधान कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा िक रेवेन्यू में विवाद काफी पेचीदा हाेते है। माैके के मुताबिक ही जमीन के बंदाेबस्त के कार्याें काे निपटाया जाए, सरकार इस बात का खास ध्यान रखेगी। उन्हाेंने कहा िक जमीन से लाेगाें की भावनाएं जुड़ी हाेती है। रिकार्ड के मुताबिक अगर बंदाेबस्त किया जाए ताे जमीन अागे पीछे हाे जाती है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चाैहान ने शिलाई में बंदाेबस्त का कार्य माैके के मुताबिक किए जाने काे लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही। चाैहान ने बताया िक बंदाेबस्त का कार्य माैके के मुताबिक न हाेने से लाेगाें में झगडे बढ़ रहे है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा िक नायब तहसीलदार माैके पर जा कर बंदोबस्त कर इसका समाधान करेंगे।


_photocaption_सुरेश भारद्वाज*photocaption*
खबरें और भी हैं...