- Hindi News
- National
- Shimla News Government Will Spend 150 Crore Rupees Till March 31 In 1134 Crore Horticulture Project Mahendra Singh
1134 करोड़ के बागवानी प्रोजेक्ट में 31 मार्च तक 150 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार:महेंद्र सिंह
पठानिया ने अपनी ही सरकार काे घेरा
बागवानी विभाग के 2 प्रोजैक्टों में कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी करने पर भाजपा विधायक राकेश पठानिया ने अपनी ही सरकार को घेरा। उन्हाेंने मंत्री से प्रश्न पूछते समय नाराजगी जताते हुए कहा कि 2 साल हो गए आपके पास रोते, हमारी बारी कब आएगी? उन्होंने कहा कि बागवानी प्रोजेक्ट में उनके विधानसभा क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की गई, जबकि काफी मात्रा में नींबू प्रजाति के फलों का यहां उत्पादन होता है। इस पर मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा िक नुरपूर क्षेत्र काे विश्व बैंक में शामिल किया गया है। इस प्राेजेक्ट में काम के लिए नुरपूर क्षेत्र काे प्राथमिकता दी जाएगी।
मंत्री ने सवाल का 27 मिनट तक दिया जवाब,विपक्ष काे बाेलना पड़ा-हम संतुष्ट
इस सवाल का जवाब मंत्री ने 27 मिनट तक िदया। उत्तर के लंबा खींचने पर विपक्ष को भी कहना पड़ा कि सब संतुष्ट है। माकपा विधायक राकेश सिंघा ने भी इस दौरान अनुपूरक प्रश्न के माध्यम से अपना पक्ष रखा, जिस पर मंत्री ने विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। प्रश्न के लंबा चलने पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन िसंह परमार भी चिंतित नजर आए। उन्होंने राकेश सिंघा के सवाल करने पर कहा कि सब संतुष्ट है। मंत्री जी ने विस्तृत उत्तर दे दिया है।
_photocaption_राकेश पठानिया*photocaption*
_photocaption_महेंद्र सिंह*photocaption*
शिमला |राज्य सरकार 1134 करोड़ रूपए की महत्वाकांक्षी बागवानी विकास परियोजना के तहत 31 मार्च तक 150 करोड़ रूपए खर्च करेगी। यह बात जलशक्ति व बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा फाॅरन फंडिंग काे लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही। बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर इस परियोजना की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि वह दो साल में इस परियोजना के तहत 22.57 करोड़ रूपए की खर्च कर पाई थी। मंत्री ने कहा िक शिवा परियोजना में 7 जिलों के 28 ब्लाकाें काे लिया गया है। इस प्राेजेक्ट की फंडिंग के लिए एशियन डवेलपमेंट बैंक की एक टीम अप्रैल में हिमाचल अा रही है। शिवा के पायलट प्राेजेक्ट के लिए पहले चरण में 10 मिलियन डालर (करीब 70 करोड़ रूपए) मिलेंगे और इस राशि से पहले चरण में तैयार किए गए 10-10 हैक्टेयर के 17 क्लस्टरों में पौधरोपण होगा।
उन्होंने कहा कि शिवा परियोजना में इस राशि के आने के बाद इस वर्ष जून-जुलाई माह में 170 हैक्टेयर में पौधरोपण होगा और इसमें 480 किसान लाभांवित होंगे। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया िक फाॅरन फंडिंग प्राेजेक्ट हमारे मुताबिक काम नहीं करता। अपने टाइम टेबल के मुताबिक काम करता है। विश्व बैंक प्रेाजेक्ट में प्रदेश के जाे क्षेत्र छूट गए थे उन क्षेत्राें के इस प्राेजेक्ट में शामिल किया गया है।