पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्यपाल व सीएम ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला| राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अाैर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि उमंगों से भरा होली उत्सव देश की विविध संस्कृति का परिचायक है और आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह उत्सव सभी के जीवन में उमंग और उल्लास लेकर आएगा। होली उत्सव पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के रंग हमारी विविध एवं बहु-सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और विविधता में एकता का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह उत्सव प्रदेश के लोगांे के जीवन में शांति, सदभाव और खुशहाली लेकर आएगा।
खबरें और भी हैं...