पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रीन वैली ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब ग्रीन वॉल 9/20 की टीम ने जीत लिया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में रामपुर महाविद्यालय के प्रो. अनिल वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और उनके साथ प्रो. तेंजिन नेगी, रॉकी रॉक और भीम सिंह नेगी विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। इस प्रतियोगिता की इस बात की जानकारी देते हुए एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्रीन वैली 9/20 और ब्वॉयज हॉस्टल के मध्य खेला गया। जिसमें ग्रीन वैली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 94 रन बनाएं और जवाबी पारी में हॉस्टल टीम 42 रन ही बना पाई। अंत में मुख्यातिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इकाई सचिव अभिषेक श्याम, डिंपल ठाकुर, अभी राणा, रूप सिंह, विकास, रॉनी, मिंटू, चेतन शर्मा, चेतन शाक्य, रवि शर्मा, सनी, चंद्रेश, दीया, गगन शिवानी, रितिका, कल्पना, कुसुम अर्चंना, साक्षी, गायत्री मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...