पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Hailstorms Hail Rain Snow And Many Roofs Flew Over Upper Shimla Cut Again

अंधड़-तूफान, बारिश-बर्फ के साथ ओले कई छतें उड़ी, अप्पर शिमला फिर से कटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर में ज्यादा नुकसान वीरवार शाम रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 में आए भारी तूफान और अंधड़ ने काफी नुकसान पहुंचाया। क्षेत्र के सरपारा और गानवीं पंचायत में तूफान से एक दर्जन से अधिक मकानों, स्कूल भवन और गौशालाओं को भारी क्षति पहुंची है। प्राथमिक स्कूल कंधार की छत भी तूफान की जद में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। कई घरों की छतें भी उड़ गई।

{रामपुर के पंद्रहबीश में एक दोमंजिला घर की पूरी छत ही तूफान से उड़ गई।

-विस्तृत पेज 3 पर

ताजा बर्फ में फिर फंसी बसें लगातार हो रहे बर्फबारी से यात्रियाें की मुश्किलें भी बढ़ गई है। बर्फबारी के दूसरे दिन भी नारकंडा अाैर खड़ापत्थर वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। परिवहन निगम रामपुर की आठ बसें जगूणी, लालसा, कोटगढ़, पनेल थुआ, प्रेमनगर और दलाश रूट पर बर्फबारी के कारण फंसी रही। इसी तरह बर्फबारी और फिसलन के चलते नारकंडा में रोहडू, ननखड़ी से नारकंडा, लबाना सदाना, फांचा, जघोरी, किन्फी, किन्नू, बगावट सहित कई रूटों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। खड़ापत्थर में निगम की पांच बसें फंसी हुई है। एेसे में यात्रियाें काे पैदल ही सफर करना पड़ा।

_photocaption_शिमला| बीते 24 घंटे से लगातार हाे रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुअा है। जिला शिमला की अलग अलग जगहाें पर जहां तेज हवाअाें के साथ अंधड़ चला, वहीं अाेलावृष्टि अाैर बर्फबारी भी हुई है। खड़ापत्थर अाैर चाैपाल काे जाने वाले रास्ते दाेपहर बाद फिर से बंद हाे गए। कुफरी-फागू के बीच फिसलन के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खड़ा पत्थर और चौपाल के लिए खिड़की में सड़क पर अभी भी काफी फिसलन है। शिमला शहर में अाेलावृष्टि हाेने से न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। बीते नाै घंटें में शिमला में पांच मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई है। कुफरी का अधिकतम तापमान 3.5 अाैर न्यूनतम -0.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है।*photocaption*
खबरें और भी हैं...