पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एचअारटीसी की शिमला अा रही डीलक्स बस में चिट्टे समेत पकड़ा दलीप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एचअारटीसी की शिमला अाती एक डीलक्स बस से 25.17 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। इस बस में बिलासपुर के पंजगई का रहने वाला दलीप कुमार अपने साथ चिट्टे की खेप ले जा रहा था। पुलिस काे गुप्त सूचना मिली की चंडीगढ़ से शिमला अा रही डीलक्स बस में एक व्यक्ति अपने साथ नशे की खेप लेकर अा रहा है। पुलिस ने बस काे शाेघी बैरियर के पास राेका। इस दाैरान यात्रियाें अाैर उनके सामान की तलाशी ली गई। इसी बीच उन्हें दलीप कुमार नाम के अाराेपित पर शक हुअा। तलाशी ली गई ताे चिट्टे की खेप बरामद हुई। पुलिस ने माैके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि ड्रग माफिया एचअारटीसी की बसाें में नशे की खेप ला रहे हैं। एेसे में अब पुलिस की अाेर से एचअारटीसी के ड्राइवराें अाैर कंडक्टराें काे निर्देश दिए है कि वह भी बसाें में अाने वाले संदिग्धों पर नजर रखें। ताकि, उन्हें अासानी से पकड़ा जा सके। पुलिस की अाेर से कहा गया है कि कुछ संदिग्ध एचअारटीसी की वाॅल्वाे, एसी अाैर साधारण बसाें में नशे की खेप लेकर अा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...