पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Haripurdhar Nahan Road Restored Kupvi Road Closed For The Second Day

हरिपुरधार-नाहन रोड बहाल, कुपवी मार्ग दूसरे दिन भी रहा बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बर्फबारी के कारण तीन दिन बाद गिरिपार में सामान्य हुआ जनजीवन, कई मुख्य सड़कें खुली

बर्फबारी के कारण तीन दिन बाद गिरिपार क्षेत्र में जन जीवन सामान्य हो गया है। हरिपुरधार -कुपवी मार्ग छोड़कर बाकी लगभग सभी मुख्य मार्ग खुल गए हैं।

बर्फबारी के चलते कुपवी क्षेत्र का संपर्क दो दिन से राजधानी शिमला से कटा हुआ है। क्षेत्र को राजधानी से जोड़ने वाले हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इसके अलावा कुपवी-सैंज खड्ड नेरवा मार्ग भी पिछले दो दिनों से बंद है। जो रविवार शाम तक खुल जाएगा। क्षेत्र के लोगों को राजधानी व जिला मुख्यालय जाने के लिए 28 किमी पैदल चलकर हरिपुरधार पहुंचना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। रविवार देर शाम तक मुख्य मार्ग खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

रविवार को नाहन-हरिपुरधार मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने खोल दिया है। गिरिपार क्षेत्र के अधिकतर प्रमुख मार्गों पर रविवार को यातायात बहाल हो गया है। बर्फबारी के बाद बर्फ से प्रभावित पाठशालाओं में दिक्कतें काफी आ गई हैं।

कई पाठशालाएं अब दोबारा बर्फ से लकदक हो गई हैं। जिसमें मुख्यता दियूड़ी खडाह प्राथमिक पाठशाला और उच्च पाठशाला है। जहां पर करीब डेढ़ से दो फीट बर्फ जमी पड़ी है। ऐसे में बच्चों को
बर्फ के उपर पाठशाला पहुंचना पड़ेगा।

बर्फ से सटी इस पाठशाला में बच्चों की उपस्थिति कम रह सकती है। बहराल इस बार कई दशकों के बाद मार्च माह में बर्फबारी होने से आमजन मानस को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...