पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Has Smritika Will Now See Additional Charge Of Dc Lahail Spiti

एचएएस स्मृतिका अब देखेंगी डीसी लाहाैल स्पीति का अतिरिक्ति कार्यभार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला| राज्य सरकार ने तीन अधिकारियाें काे विभागाें की अतिरिक्त जिम्मेदारी साैंपी गई है। इसमें उद्याेग विभाग के निदेशक अाईएएस अधिकारी हंस राज चाैहान काे हस्तशिल्प एंव हथकरघा निगम के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार साैंपा गया है। इसी तरह एचएएस अधिकारी स्मृतिका जिनके पास अाईटीडीपी केलांग के प्राेजेक्ट अधिकारी का कार्यभार है सरकार ने उन्हें लाहाैल स्पीति के डीसी का अतिरिक्त कार्यभार साैंपा है। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं बलबीर सिंह जिनके पास अवर सचिव भाषा एंव संस्कृति विभाग अाैर अावासीय का कार्यभार है सरकार ने उन्हें अवर सचिव वन का अतिरिक्त कार्यभार साैंपा है। इन अधिकारियाे काे यह अतिरक्ति जिम्मेवारी तीन अाईएएस अधिकारियाें के इंडक्शन पर जाने के कारण साैंपी गई है। इसमें लाहाैल स्पीति के उपायुक्त कमल कांत सराेच, विशेष सचिव वन नीरज कुमार शामिल है। यह दाेनाें अधिकारी अाज से 19 अप्रैल तक इंडक्शन में प्रदेश से बाहर रहेंगे। सरकार ने इन अधिकारियाें के विभागाें की जिम्मेवारी तीन अन्य अधिकारियाें काे साैंपी है। इस संबंध में साेमवार काे अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
खबरें और भी हैं...