जुब्बड़हट्टी में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
_photocaption_शिमला| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुब्बड़हट्टी में ममता हेल्थ इंस्टीट्यट अाॅफ मदर एंड चाइल्ड लाल पैथ लैब फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग के सहयाेग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अायाेजन किया गया। शिविर में लाेगाें के उच्च रक्तचाप, मधुमेह की जांच की गई। शिविर के दाैरान कई लाेगाें का स्वास्थ्य जांचा गया। इसके अलावा लाेगाें काे बीमारियाें के प्रति सचेत रहने के लिए भी सलाह दी गई। शिविर में अमित ठाकुर, मनमाेहन शर्मा, हिमबाला अाैर क्षेत्रीय समंवयक दिनेश ने भाग लिया। उन्हाेंने कहा कि इस तरह के शिविर पूरे जिला में लगाए जाएंगे।*photocaption*