रोजगार सृजन के मामले में हिमाचल बीजेपी हुई पूरी तरह फेल : राणा
हमीरपुर| सरकार रोजगार सृजन के मामले में पूरी तरह नाकाम रही है। यही नहीं केंद्र सरकार के नक्शे कदमाें पर चलते हुए हिमाचल बीजेपी सरकार ने भी रोजगार को लेकर लापरवाह रवैया अपनाया हुआ है। सरकार भूल रही है कि जिसकी सरकार होती है उसे अपने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण रोजगार उपलब्ध करवाना उसी सरकार की जिम्मेदारी व जवाबदेही होती है। यह बात यहां जारी बयान में विधायक राजेंद्र राणा ने कही।
राणा ने कहा कि जब सत्ता की पावर चाहिए थी तो केंद्र और प्रदेश की बीजेपी ने बेरोजगारों से बड़े-बड़े वायदे करके उनका जनादेश ठगा लेकिन सत्ता पर काबिज होते ही बेरोजगारों की तरफ से सरकार ने पूरी तरह आंखें मूंद ली हैं। यहां तक कि तीन बजट भाषणों में रोजगार सृजन का जिक्र औपचारिकता मात्र है लेकिन आज समय की मांग व ज़रुरत रोजगार सृजन के लिए आर्थिक विस्तार प्रदेश की मुख्य जरूरत है। राणा बोले कि शोध बताते हैं कि राज्य के पास काफी संसाधन हैं लेकिन रोजगार सृजन पर ध्यान न देने के कारण यह समस्या दिनोंदिन बढ़ रही है।