पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यस बैंक में हिमाचल के भी 1909 करोड़ फंसे: जयराम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीएम ने कहा, जनता डर छोड़ धैर्य रखें। विपक्ष ऐसा आभास कराने में लगा है कि यस बैंक के डूबने में भाजपा का हाथ है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी ठीक नहीं है। इस संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी बात रखनी चाही, अध्यक्ष ने उन्हें अनुमति नहीं दी। अग्निहोत्री ने बुधवार काे बजट चर्चा के दाैरान इस मुद्दे काे उठाया था। सीएम ने इसी मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया। इस पर सत्तापक्ष व विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाता रहा।

डर काे छोड़ धैर्य बनाए रखें


शिमला | यस बैंक में हिमाचल के भी 1909 करोड़ रुपए फंसे हैं। इस बैंक में प्रदेश के लाेगाें के 32 हजार खाते हैं। ज्यादा पैसा सरकारी क्षेत्र का है, निजी क्षेत्र के भी करोड़ों रुपए बैंक में फंसे हैं। यह जानकारी सीएम जयराम ठाकुर ने वीरवार को प्रदेश विधानसभा में यस बैंक पर एक विशेष वक्तव्य में दी। {शेष पेज 4 पर
खबरें और भी हैं...