- Hindi News
- National
- Shimla News House Proceedings Started Half An Hour Late Due To Lack Of Quorum
कोरम के अभाव में आधा घंटा देरी से शुरू हुई सदन की कार्यवाही
शिमला|शुक्रवार को दोपहर के भोजन के बाद कोरम पूरा न होने से सदन की कार्यवाही आधा घंटा देरी से शुरू हुई। भोजनावकाश बाद उस समय स्थिति असमंजसपूर्ण हो गई जब विपक्ष के सभी विधायक तो सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए सदन में पहुंच गए लेकिन सत्तापक्ष की ओर से महज इक्का-दुक्का विधायक ही सदन में आए। यही नहीं विधानसभा की कार्यवाही भोजनावकाश के लिए दो बजे तक के लिए स्थगित की गई थी। सत्तापक्ष की ओर से मंत्रियों और विधायकों के सदन में न पहुंचने और कोरम पूरा न होने के चलते पूरा विपक्ष विरोध स्वरूप सदन से विपक्षी लांज में चला गया।