पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Hrtc39s Driver Union Bailey Illegal Operation Of Private Settlements Stopped

एचआरटीसी की ड्राइवर यूनियन बाेली, निजी बसाें का अवैध संचालन बंद हाे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने निजी बसाें के अवैध संचालन पर राेक लगाने की मांग की है। वीरवार को यूनियन ने शिमला के तारादेवी में राज्य स्तरीय 8वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस पर आयोजित किए गए राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने की। उन्हाेंने कर्मचारियाें काे संबाेधित करते हुए कहा कि प्रदेश में निजी बसों के अवैध संचालन धडल्ले से चल रहा है। जिस कारण निगम को रोजाना भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रदेश सरकार को भी करोड़ों रुपए का राजस्व गवाना पड़ रहा है। यूनियन की अाेर से प्रदेश सरकार से मांग की इस अवैध संचालन पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए। वहीं, निगम प्रबंधन अाैर प्रदेश सरकार से निगम की संयुक्त समन्वय समिति की वार्ता बुलाकर सभी समस्याओं पर चर्चा करने और उनके समाधान करने की अपील की। निगम में चालकों व परिचालकों कई समस्याएं है, जिन्हें वार्ता के दौरान रखा जाएगा। वहीं इसका समाधान भी ढूंढा जाएगा।

यूनियन के प्रांतीय उपप्रधान हरवंस लाल का कहना है कि कई वित्तीय लाभों के मामले भी अटके हुए है। जिन पर भी कर्मचारी निगम प्रबंधन व सरकार से चर्चा करना चाहते हैं। कार्यक्रम में दौरान यूनियन का ध्वजारोहण भी किया गया और कर्मचारियों में मिठाई बांट कर बधाई दी। इस मौके पर ड्राइवर यूनियन के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे और उन्होंने भी अपने विचार चालकों के समक्ष प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में यूनियन कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रांतीय उपप्रधान हरवंस लाल, सागर पाल, पदम सिंह, विश्वजीत, केशव राम, अमर सिंह चौधर , हेमराज शर्मा सहित अन्य चालक परिचालक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने वीरवार को तारादेवी में राज्यस्तरीय 8वां स्थापना दिवस मनाया।
खबरें और भी हैं...