पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ह्यूमन राइट कमीशन केस में अप्रैल तक टली सुनवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाईकोर्ट के समक्ष मानवाधिकार आयोग व लोकायुक्त के गठन को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई अप्रैल माह के पहले सप्ताह के लिए टल गई है। प्रदेश महाधिवक्ता के वक्तव्य के पश्चात मुख्य न्यायाधीश लिंगप्पा नारायण स्वामी और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने प्रार्थी नमिता मणिकटला द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के पश्चात ये आदेश पारित कर दिए। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि इस मामले पर विचार विमर्श करने के लिए राज्य सरकार ने 24 मार्च की तारीख निर्धारित की है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को आदेश दिए थे कि वह लोकायुक्त व मानवाधिकार आयोग के गठन बाबत जल्द उपयुक्त कदम उठाए। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि हिमाचल में पिछले 15 सालों से मानवाधिकार आयोग का गठन नही हुआ है जबकि पिछले 15 सालों में तीन बार सरकारी बदल चुकी है। जिस कारण लोकायुक्ता के अधीन आने वाले मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

खबरें और भी हैं...