पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rampur News Hurricane Devastation In Upper Shimla Roofs Of 24 Houses Destroyed By Storm Damage To Crops Also

अपर शिमला में तूफान से तबाही, 24 मकानों की छतें तूफान से उड़ी, फसलों को भी नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरूवार शाम रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 में आए भारी तूफान और अंधड़ ने भारी कहर बरपाया है। क्षेत्र के सरपारा और गानवीं पंचायत में तूफान से एक दर्जन से अधिक मकानों, स्कूल भवन और गौशालाओं को भारी क्षति पहुंची है। वहीं राजस्व विभाग ने दो टीमों का गठन कर उन्हें मौके पर भेज प्रभाविता को फौरी राहत प्रदान कर दी है। इन घटनाओं में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वीरवार शाम को रामपुर खंड की गानवीं और सरपारा पंचायत में तूफान ने खासी क्षति पहुंचाई है। शाम करीब 4 बजे के बाद तेज गति से आए तूफान ने जहां कई घरों की छतों को क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं प्राथमिक स्कूल कंधार की छत भी तूफान की जद में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। यही नहीं तूफान की चपेट में आने से कई गौशालों के भी छत उड़ गए। अचानक आए तूफान से सरपारा पंचायत के लाभ सिंह, पुत्र मंसाराम, गांव कंधार, रोशन लाल, पुत्र स्व. सई राम, गांव कंधार, आलोक राज, पुत्र स्व. मानचंद, गांव कंधार, सुरेंद्र कुमार, पुत्र स्व. कमलानंद, गांव कंधार, नरेंद्र लाल, पुत्र स्व. विजय नंद, गांव कंधार, रामानंद, पुत्र प्रभु दयाल, गांव खुडना, जीवानंद, पुत्र रामानंद, गांव खुडना, चेतराम, पुत्र स्व. बालकराम, गांव खुडना, रोशन लाल, पुत्र स्व. हीरू राम, गांव खुडना, संदीप कुमार, पुत्र स्व. प्रभु लाल, गांव कंधार के घरों और गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवन कंधार की भी छत क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं क्याव पंचायत के करन सिंह और रोहित कुमार के घर की छत भी आंधी तूफान की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई।

ठियोग की कई पंचायतों में ओलावृष्टि से फूल गोभी मटर की फसल को नुकसान

सिटी रिपोर्टर |ठियोग

ठियोग क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बर्फबारी से सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वीरवार रात ठियोग उपमंडल की टियाली, बलग, धमांदरी, बणी, शटैयां समेत कई पंचायतों में भारी ओलावृष्टि हुई। इस कारण किसानों की खेतों में लगी फूल गोभी की फसल को भारी नुकसान हुआ।

इसके अलावा जिन किसानों ने फूल गोभी की नर्सरी लगा रखी थी उनकी नर्सरी भी ओलों व तूफान के कारण बर्बाद हो गई है। ग्राम पंचायत टियाली के कई गावों में ओलों से भारी नुकसान किसानों को उठाना पड़ा है। पंचायत के किसान सुरेश के अनुसार शुक्रवार रात को पंचायत के कई गावों में भारी ओले गिरने से सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। इसी प्रकार बणी सहित अन्य कई पंचायतों में भी किसानों को क्षति हुई है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में कई बार ओलावृष्टि हो चुकी है। उधर ऊंचाई वाले इलाकों में रूक रूक कर ओले व बर्फबारी हो रही है। ठियोग व शिमला के बीच इस कारण यातायात सामान्य रूप से नहीं चल पा रहा है। लगातार बारिश व ओलावृष्टि से ठियोग क्षेत्र की अधिकतर संपर्क सड़कें भी बदहाल हो गई हैं। ठियोग से चौपाल के बीच खिड़की में हिमपात के बाद वहां यातायात प्रभावित हुआ है।

खड़ापत्थर में भी बर्फबारी से वाहनों को गुजरने में परेशानी हो रही है। मौसम के लगातार खराब रूख से किसान बागवान खासे परेशान हैं। सेब के पौधों पर स्प्रे सहित अन्य सभी कार्य रूक गए हैं। निचले इलाकों में फ्लॉवरिंग का समय करीब है लेकिन तापमान में लगातार गिरावट से बागवानों की चिंता बढ़ी हुई है। उधर ठियोग में सब्जी उत्पादक किसान भी ठंड के बढ़ने से परेशान हैं। अधिकतर निचले व मध्यम इलाकों में गोभी मटर आदि की फसलों पर ठंड का बुरा असर पड़ रहा है।

रामपुर के 15/20 क्षेत्र में तूफान ने बरपाया कहर

भास्कर न्यूज | आनी

मौसम के लगातार बिगड़ते तेवरों से अब जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। एक ओर जहां बीते तीन दिनों से आनी के निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, वहीं जलोड़ी दर्रे सहित बुछैर चुड़ आदि ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी होने से जहां सैंज आनी ओट एनएच 305 यातायात के लिए खनाग से आगे अवरुद्ध है। जिसके कारण आनी उपमंडल के आनी-निरमण्ड खंडों की 58 पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से सम्पर्क कट गया है।

वहीं वीरवार देर शाम क्षेत्र में आये भारी तूफान से कई घरों की छतें उड़ गई और सेब और गुठलीदार फलों के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। जबकि कई जगह पेड़ों के गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गई,बिजली की तारें टूटी और बिजली गुल हो गयी। जानकारी के अनुसार निरमण्ड खण्ड की शिल्ली, सराहन आदि पंचायतों में भारी नुकसान हुआ है। सराहन पंचायत के उपप्रधान कैलाश बड़ेघरिया ने बताया कि वीरवार शाम को आये इस तूफान में महिला मण्डल भवन दोहरानाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला दोहरानाला, इंद्र सिंह, बरी राम, चीकू देवी, संतोष कुमार, भूरी देवी, मोहर सिंह, लोभु राम, सुन्दर सिंह, इन्द्रू, दलु, बुद्धि देवी आदि के घरों की छत तूफान की चपेट में आई और नोया राम के घर के ऊपर पेड़ घिरने से तहस नहस हो गया। जबकि उप तहसील नित्थर के गवाह गांव में तेज़ तूफ़ान और आंधी से लोगों के मकानों समेत प्राइमरी स्कूल की छतें उड़ गई हैं।

तेज तूफान की चपेट में आने से गवाह गांव के जगदीश पुत्र शाऊणुु राम, चेत राम पुत्र शाऊणु राम, रोशन लाल पुत्र परु राम, नरमु राम, सोहन लाल पुत्र अबलु राम, राम सिंह पुत्र हीरा लाल, कुंभ दस पुत्र सबलू राम, रमेश चंद पुत्र चैन राम, बेली राम पुत्र चैन राम ,धनी राम पुत्र पुनु राम आदि के मकानों की छतें उड़ गई। आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने घटना पर दुख जताया है और प्रशासन को जल्द से जल्द नुकसान का जायजा लेकर प्रभावितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

किसान बागवान परेशान: बिजली सेवा बार बार बाधित- ठियोग व आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पर भी खराब मौसम का असर पड़ा है। तूफान के कारण बार बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। तूफानी हवाओं के कारण बिजली की तारें बार बार लिपटने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। कई गावों में बिजली की तारें टूटने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के कर्मचारी लगातार बिजली बहाली के कार्य में जुटे हुए हैं।

तूफान के कारण दो पंचायतों में भारी नुकसान हुआ है। मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है। दो टीमें नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। प्रभावितों के लिए 25-25 हजार रुपये की राहत राशि और तिरपाल मुहैया करवाए जा रहे हैं।
विपिन ठाकुर, तहसीलदार रामपुर


आनी क्षेत्र में तूफान ने मचाई तबाही, उड़ाई घरों की छतें, सड़के हुई बंद।

ठियोग की बणी पंचायत के गलु में ओलों व बर्फ छाई सफेदी।
खबरें और भी हैं...