पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध खनन राेकने को अलग से बनाई जाएगी फ्लाइंग स्क्वायड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला | अवैध खनन काे राेकने के लिए अलग से फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया जाएगा। यह फ्लाइंग स्क्वायड सिर्फ अवैध खनन पर अपनी नजर रखने अाैर इसे राेकने का ही काम करेगी। इस फ्लाइंग स्क्वायड में उद्याेग विभाग अाैर पुलिस विभाग के कर्मचारियाें काे रखा जाएगा। फ्लाइंग स्क्वायड के गठन के लिए उद्याेग विभाग एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसमें शीघ्र मंजूरी के लिए सरकार काे भेजा जाएगा। विभाग प्रायाेगिक ताैर पर दाे जिलाें में इसका गठन करेगा। संभावना जताई जा रही ऊना अाैर कांगड़ा में अवैध खनन काे राेकने के लिए इसका गठन किया जाएगा। विभाग का यह पाॅयलट प्राेजेक्ट अगर सफल रहा ताे इसे दूसरे अन्य जिलाें में भी शुरू किया जाएगा। अवैध खनन काे राेकने के लिए विभाग ने हमीरपुर अाैर चंबा जिला में 20 खनन साइटाें की नीलामी की। इससे विभाग काे साढ़े पांच कराेड़ की इनकम हुई है। हमीरपुर में 14 में से 13 साइटाें काे नीलाम किया गया। इससे 4 कराेड़ का राजस्व जुटाया गया है। वहीं चंबा में सात साइटें काे निलाम किया गया है।
खबरें और भी हैं...