अप्रवासी चोरी के लिए घर में घुसा, पकड़ा गया
छोटा शिमला थाना के तहत विकासनगर में चोरी की कोशिश करने वाले एक अप्रवासी युवक पकड़ गया। घर में घुसे इस युवक को घर वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक दिन दिहाड़े चोरी करने के लिए विकासनगर में एसवीएम स्कूल के साथ लगते डोगरा आवास में घुस गया था। बताया जा रहा है कि परिवार घर के ऊपरी मंजिल पर था और शातिर निचली मंजिल में बाथरूम में घुस गया। इसके बाद वह चोरी करने की फिराक में था। लेकिन इस बीच घरवालों ने उसको देख लिया और उसको धर दबोचा। पुलिस को दी शिकायत में पालिका डोगरा ने कहा कि युवक उनके घर के बाथरूम में घुस गया था। युवक का मकसद चोरी करना था, लेकिन इससे पहले की वह वारदात को अंजाम देता उन्होंने उसको पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी को पकड़कर छोटा शिमला थाने लाई।
युवक पहले भी कर चुका है वारदात पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पहले भी इस तरह की वारदात में शामिल रहा है। आरोपी की पहचान संजय झारखंड निवासी के तौर पर हुई जो कि विकासनगर में रहता है। बताया जा रहा है कि वह पहले अपनी मां के साथ रहता था लेकिन अब वह अकेला रह रहा है। इस तरह की वारदात के लिए पुलिस उसको पहले भी पकड़ चुकी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको दो दिन के रिमांड पर भेजा गया।