पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News In The Case Of Kiratpur Sundernagar Nerchauk Fourlane The Tender Process Slipped Further Now The Tender Will Open On 19th

किरतपुर-सुंदरनगर-नेरचौक फोरलेन के मामले में टेंडर प्रोसेस आगे खिसका, अब 19 को खुलेगा टेंडर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तकरीबन तीन साल से अधूरे पड़े किरतपुर-सुंदरनगर-नेरचौक फोरलेन के टेंडर का प्रोसेस थोड़ा और आगे खिसक गया है। अब 19 मार्च को यह टेंडर खुलने की उम्मीद है। दो बार टेंडर की डेट आगे बढ़ चुकी है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि 19 तक टेंडर अब हर हाल में खुल जाएगा। काबिले गौर है कि बीती 25 फरवरी को भी टेंडर खोलना था, उसके बाद 5 मार्च तय की गई थी। अब 12 से 19 तारीख के बीच में कभी भी यह प्रोसेस मुकम्मल हो सकेगा।

काबिले गौर यह है कि किरतपुर-मनाली फोरलेन के इस करीब 70 किलोमीटर के अधूरे पड़े काम को मुकम्मल किए बगैर पूरे फोरलेन का फायदा उतना नहीं मिल पाएगा। जब तक यह मुकम्मल नहीं होगा। इसीलिए इस टेंडर पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 3 साल से ज्यादा का वक्त ऐसा हो गया है, जो उहापोह में बीता है। जिस कंपनी को काम दिया गया था, वह छोड़ कर चली गई थी। अभी बहुत सारी देनदारी भी लोकल ठेकेदारों की इस काम में पेंडिंग है। और यह मामला अलग से मुंह फुलाए खड़ा हुआ है। इसकी पेमेंट कौन करेगा? कैसे होगी। इस पर साफ-साफ कुछ भी नहीं है। लेकिन अब देखना यही है कि इस अधूरे काम को मुकम्मल करने के लिए फिर से टेंडर का जो प्रोसेस शुरू हुआ है, वह कब अवार्ड होगा और 2 साल के भीतर मुकम्मल करने की जो अवधि इसमें तय की गई है, उसमें काम कितनी तेजी के साथ हो पाएगा। क्योंकि इसमें तकरीबन 5 टनल्स भी शामिल हैं। यही वह रोड़ होगा, जिसका फायदा मनाली से चलने वाले को चंडीगढ़ पहुंचने में कम समय में मिलेगा।

फाइनेंसियल अप्रूवल मिलने के बाद टेंडर मुकम्मल हो जाएगा

इधर शिमला स्थित एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर जीएस सांगा का कहना है कि थोड़ी सी औपचारिकताओं की वजह से यह प्रोसेस आगे खिसका है। लेकिन अप्रूवल मिलते ही उम्मीद यही है कि 18 या 19 तारीख को टेंडर खुल जाएगा। इसके बाद टेक्निकल बिड खुल जाएगी और फाइनेंसियल अप्रूवल मिलने के बाद टेंडर मुकम्मल हो जाएगा।

मटौर-ज्वालामुखी फोरलेन का प्रोसेस शुरू

उधर कई महीनों से मटौर-ज्वालामुखी फोरलेन के टेंडर प्रोसेस को भी फिर से शुरू कर दिया गया है। हालांकि दिल्ली में जनवरी माह के अंत में हुई अधिकारियों और सांसदों के साथ वाली बैठक के मिनट्स अभी तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। मगर डायरेक्शन यही मिली है कि अब काम चालू किया जाए, मिनट्स आ जाएंगे। इसीलिए लैंड रिक्विजिशन और टेंडर प्रोसेस दोनों का काम शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई के हमीरपुर स्थित डायरेक्टर योगेश राऊत का कहना है कि लैंड रिक्विजिशन का काम शुरू किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...