पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Indu Goswami39s Name Decided From Bjp For Rajya Sabha To File Nomination Tomorrow

राज्यसभा के लिए भाजपा से इंदू गोस्वामी का नाम तय हुआ, कल भरेंगी नामांकन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पालमपुर से 2017 में विस चुनाव हार चुकी हैं गोस्वामी

राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी इंदू गोस्वामी पूर्व में 2017 को विधानसभा चुनाव हार चुकी हैं। वे 2017 के चुनाव में पालमपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहीं। उन्‍हें कांग्रेस के आशीष बुटेल ने पराजित किया था। वर्तमान में वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य भी हैं। इंदू गोस्वामी 1988 से संगठन के लिए काम कर रही हैं।

शिमला| भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंदू गोस्वामी अब राज्यसभा जाएंगी। भाजपा हाईकमान ने वीरवार को गोस्वामी के नाम पर मुहर लगा दी, वे शुक्रवार को नामांकन भरेंगी। बीते दिनों भाजपा चुनाव समिति की बैठक में राज्यसभा प्रत्याशी के नामों पर चर्चा हुई थी, जिसमें इंदू का नाम पैनल में नहीं था। पैनल में केंद्रीय विवि के वीसी प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और उत्तराखंड से भाजपा नेता महेंद्र पांडे के नाम का पैनल संसदीय बोर्ड को भेजा गया था। {शेष पेज 4 पर
खबरें और भी हैं...