पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मजदूरों को रजिस्ट्रेशन करवाने को भी किया प्रेरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

न्यू शिमला पुलिस प्रवासियों को नशे के दुष्प्रभावों और कोरोना वायरस के जागरूक करने की मुहिम छेड़े हुए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भी पुलिस ने प्रवासी मजदूरों के लिए जागरूक किया। पुलिस ने अन्यों के साथ-साथ महिला मजदूरों को भी जागरूक किया।

पुलिस ने मजदूरों को बताया कि किस तरह नशा शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऐसे में मजदूरों से अपने आपको और अपने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। प्रवासी मजदूरों को कोरोना वायरस और इससे बचने के बारे में भी बताया गया। मजदूरों को भीड़भाड़ से बचने और बाहर से आने वाले लोगों से दूर रहने की सलाह दी गई। वहीं मजदूरों, खासकर नेपालियों को बाहर से आने वाले अपने रिश्तेदारों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने को भी कहा गया। इसके अलावा मजदूरों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

मजदूरों को बताया गया कि प्रशासन ने सभी प्रवासियों के लिए पुलिस थानों में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य किया है। वहीं ठेकेदारों के लिए भी यह जरूरी है कि वे अपने अधीन काम करने वाले मजदूरों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करवाएं। यह बताया गया कि ऐसा न करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है।

न्यू शिमला थाना में प्रवासी मजदूरों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में और रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करते हुए पुलिस
खबरें और भी हैं...