पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Reckong Peo News Isolation Center Built At Bani Health Center To Deal With Corona

कोरोना से निपटने को बणी स्वास्थ्य केंद्र में बनाया आइसोलेशन केंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 फरवरी के बाद नेपाल से आए प्रवासियों की बागवानों से मांगी जानकारी

ठियोग | कोरोना वायरस के प्रदेश में मामले सामने आने के बाद ठियोग प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ठियोग उपमंडल के स्वास्थ्य केन्द्र बणी में एक आइसोलेशन केन्द्र की स्थापना की गई है।

एसडीएम केके शर्मा के अनुसार सभी विभागों के साथ मिलकर किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को सभी ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से 12 देश जिनमें चीन, जापान, कोरिया, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया व नेपाल, इटली, ईरान आदि शामिल हैं। ठियोग व आसपास के क्षेत्रों में नेपाल से सेब बागवानी व अन्य कामों के लिए नेपाल से बड़ी संख्या में मजदूर आते हैं। प्रशासन ने बागवानों किसानों व व्यवसायियों से अपील की है कि उनके पास या उनके पड़ोस में यदि 10 फरवरी के बाद नेपाल से कोई मजदूर आया हो तो इसकी जानकारी टोल फ्री नंबर 104 या 1100 पर दें या निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र को सूचित करें ताकि उसकी जांच की जा सके।

इसके लिए बागवानी, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की एक टीम का गठन भी किया गया है। यह टीम ठियोग व कोटखाई तहसीलों में जागरुकता के अलावा नेपाली श्रमिकों के बारे में जानकारी एकत्र करेंगे। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलेगा तो उसकी तुरंत जांच की जाएगी। स्कूलों को भी प्रतिदिन कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करने व जुकाम सर्दी व बुखार से पीड़ित बच्चों की सूचना स्वास्थ्य केन्द्र में दें।
खबरें और भी हैं...