पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News It Is Difficult For Children To Play Outside In Navbahar Monkeys Pounce On Saturday

नवबहार में बच्चाें का बाहर खेलना मुश्किल, शनिवार को भी झपटे बंदर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवबहार में अब बंदर अब इस कधर हिंसक हाे गए है कि बच्चाें पर झपटने लग गए हैं। शनिवार काे घर के बाहर खेल रहे बच्चाेंे पर बंदर झपट पड़े। हालांकि, बच्चाें काे हल्की चाेटें लगी है। अब रिहायशी एरिया में बंदराें के अातंक से लाेग परेशान है। बंदराें ने लाेगाें का घराें से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। दिनभर बंदर लाेगाें के घराें के बाहर या छताें पर बैठे रहते हैं। हालत एेसी है कि अब लाेग कपड़े तक नहीं सुखा पा रहे हैं। अगर छताें पर कपड़े सूखने के लिए डाले ताे बंदर उसे उठा लेते हैं। कई लाेगाें के कपड़े या ताे फाड़ दिए हैं या फिर कहीं दूर फेंक देते हैं। लाेगाें का कहना है कि इनका अातंक काफी बढ़ गया है। उन्हाेंने कहा कि अब ताे बच्चाें का घराें से बाहर निकलना मुश्किल हाे गया है। बीते एक माह में ही तीन से चार लाेगाें काे बंदराें ने काट खाया है। अगर बंदराें काे भगाना चाहे ताे वह तुरंत अटैक कर देते हैं। इस बारे में प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। बंदर महिलाअाें, बच्चाें पर ज्यादा झपटते हैं। मालराेड, रिज एरिया के साथ-साथ शहर के लगभग सभी वार्डाें में लाेग बंदराें के अातंक से परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...