- Hindi News
- National
- Shimla News Jodhpur Collision Between Trolley And Bolero 11 Of Same Family Killed 3 Injured
जोधपुर: ट्राले और बोलेरो में टक्कर, एक ही परिवार के 11 की मौत, 3 घायल
जोधपुर | राजस्थान के जोधपुर में शनिवार सुबह ट्राले और बोलेरो में टक्कर होने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह परिवार नवविवाहित जोड़े को बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए ले जा रहा था। इनकी शादी 27 फरवरी को ही हुई थी। घटना शेरगढ़ क्षेत्र में हुई। टक्कर के बाद बोलेरो ट्रॉले के नीचे दब गई। मृतकों में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।