- Hindi News
- National
- Shimla News Kendriya Vidyalaya To Open In Bilaspur Sadar Demanded Details Of Buildings From Departments
बिलासपुर सदर में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, विभागों से मांगा सरप्लस भवनों का ब्योरा
बिलासपुर।जिला प्रशासन ने बिलासपुर सदर में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के लिए विभिन्न विभागों से सरप्लस भवनों का ब्योरा मांगा है। सोमवार को मंडे मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डीसी राजेश्वर गोयल ने कहा कि बिलासपुर सदर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जानी है। लिहाजा सरप्लस भवन वाले विभाग इसकी सूचना जल्द उपलब्ध कराएं। केंद्रीय विद्यालय में इसी साल से कक्षाएं शुरू करने के प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। डीसी ने कहा, काफी महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ आत्मनिर्भर हो रही हैं। इन समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे व्यास प्योर के उत्पाद बेचने के लिए आउटलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे।