पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लक्कड़ बाजार में बढ़ रहा कचरे का ढेर, उठाने कोई नहीं अाता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लक्कड़ बाजार राजधानी शिमला के सबसे व्यस्त रिहायशी क्षेत्रों में शुमार है। लकड़ी से बनी चीजों के लिए यह बाजार मशहूर है। यहां स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों की आवाजाही बहुत ज्यादा है, लेकिन यहां पर भी प्रशासन और एमसी का स्वच्छता अभियान धूल फांक रहा है। यहां होटल व्हाइट से कुछ कदम दूर सड़क की नीचली तरफ कचरे का ढेर आसानी से नजर आ जाता है। आलम यह है कि कचरे का यह ढेर लगातार बढ़ता ही जा रहा है लेकिन न तो एमसी और न ही प्रशासन इस गंदगी को साफ करने के लिए कोई कदम उठा रहा है और न ही इस कूड़े को उठाने की उचित व्यवस्था है। एक तरफ प्रशासन जनता को शहर में कोरोना वायरस से बचाव के उपायों में स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहा है दूसरी तरफ गंदगी के बढ़ते ढेरों पर निष्क्रिय है। इस क्षेत्र के समीप तीन से चार स्कूल और एक कॉलेज है। ऐसे में इस गंदगी के कारण बच्चों में संक्रमण फैलने का भी डर बना हुआ है साथ ही यहां से गुजरने वाले सैंकड़ों लोगों को भी दुर्गंध से परेशान होना पड़ता है। यहां पर रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पर एमसी इस ओर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।

लक्कड़ बाजार में कूड़े का ढेर लगा है। यहां बदबू फैल रही है।
खबरें और भी हैं...