लाेग बोले, समरहिल के लिए देर रात तक चलाई जाएं बसें
रात को सात बजे के बाद इस रूटों पर काफी कम बसें ही चलती रही
उपनगर समरहिल के लिए रात नाै बजे के बाद बसें नहीं चल रही हैं। देर रात जाने वाले लोगों का कहना है कि लोकल रूटों पर रात 11 बजे तक बसें चलनी चाहिए।
लोगों के अनुसार जिन रूटों पर अभी बसें नहीं चल रही हैं वहां पर पथ परिवहन निगम की बसों को लगाना चाहिए। वहीं निजी बसों के लिए जो समय सारिणी तय की गई है, उसी के अनुसार उन्हें भी चलना चाहिए। शहर के उपनगराें के लिए रात के लिए तय किए गए रूटाें पर बसें न चलने से लाेग परेशान हाे रहे हैं।
जताेग अाैर समरहिल के रूटाें पर ताे शाम सात बजे के बाद बसें ही नहीं जा रही हैं। इसी तरह समरहिल रूट पर भी लाेगाें काे परेशानी हाे रही है। प्रशासन के बार-बार अादेश के बावजूद भी नियमाें की अवहेलना की जा रही है। जताेग रूट पर ताे 7 बजकर 15 मिनट के बाद काेई बस नहीं जा रही है। लोगों का
आरोप है कि रात को सात बजे के बाद रूटों पर काफी कम बसें ही चलती हैं।
हालांकि, इस बारे में यात्रियों की ओर से लिखित में अभी तक शिकायत परिवहन निगम में नहीं दी है, लेकिन फोन के माध्यम से हर दिन शिकायत आरटीओ कार्यालय में हो रही है।