पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Landslide Near Igmc Rescued 10 People Trapped In Three Houses

आईजीएमसी के पास लैंडस्लाइड, तीन घरों में फंसे 10 लोगों को किया रेस्क्यू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला में बारिश और बर्फबारी ने तबाही मचाई है। कई जगह भूस्खलन हो रहे हैं। शहर के लक्कड़ बाजार एरिया में भूस्खलन होने से तीन मकानों में कई लोग फंस गए। तीनों मकानों से दस लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

भूस्खलन की यह घटना आईजीएमसी के समीप एक निजी मैडिकल स्टोर के समीप शुक्रवार को सुबह के समय हुई। भूस्खलन होने की सूचना करीब चार बजे पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार व रिपोर्टिंग रूम को मिली। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की चपेट में आए एक मकान में रहने वाली विमला और उनके परिवार ने पुलिस को सूचना दी कि मेडिकल स्टोर के नीचे से उनके मकान के आगे भूस्खलन हो गया है जिसमें उनके घर का बरामदा ढह गया है और वे लोग मकान में फंस गए हैं। इसके अलावा दो अन्य मकानों को भी इससे खतरा पैदा हो गया है।

तीनों मकानों में तीन परिवारों के 10 लोग फंसे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। फायर कर्मियों और पुलिस ने सीढ़ियां लगाकर तीन मकानों में फंसे दस लोगों वहां से घर से निकाला। इनमें विमला (48), दीपिका (27), आकाश (17), राजीव (40), रीता (37), कार्तिक (17), सपना (14) के अलावा प्रकाश, ज्योति के सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। बताए जा रहा है कि जो मकान भूस्खलन की चपेट में आए हैं वे काफी पुराने थे और इनमें लोग कई दशकों से रह रहे थे। दरअसल नीचे बन रही पार्किंग व ओपीडी बनाने के लिए जेसीबी से कटिंग का काम किया जा रहा था, जिससे यहां पहले से भूस्खलन हो रहा था। लेकिन रात को यहां मकानों के आगे का डंगा पूरी तरह से ढह गया। मकान के बाहर बरामदे में जो सामान रखा था, वह भी मलबे में दब गया है। भूस्खलन होने से यहां अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।

एसडीएम शहरी नीरज चांदला ने भी शनिवार को मौके का जायजा लिया और मकान में रह रहे लोगों को उसमें न रहने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि मकान से निकाले गए लोग पुराना बस स्टैंड के समीप अपने रिश्तेदारों के पास फिलहाल ठहर रहे हैं।

खटनोल के समीप घराट नाला में कार दबी: सुन्नी के खटनोल में मलबा गिरने से एक कार पूरी तरह से दब गई। यह घटना घराट नाला के पास हुई। यहां मलबा हेम प्रकाश के एक स्टोर पर जा गिरा। यहां पर हेम प्रकाश की एक अल्टो कार खड़ी की गई थी। इसके साथ बाहर उनके घर आए मेहमान की थी। रात को हुई भारी बारिश के बाद ऊपर से मलबा स्टोर पर आ गिरा जो कि पूरी तरह ढह गया। इसके अंदर पार्क की गई अल्टो कार इसमें दब गई। इसके अलावा बाहर खड़ी एक वेग नार कार को भी मलबे से क्षति पहुंची है।


रात के समय भूस्खलन से मकान में फंसे लोगों के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। मकान में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया है और सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मुस्तैद है।
ओमापति जमवाल, एसपी शिमला।

शिमला में शनिवार काे बारिश के कारण लक्कड़ बाजार में हुअा लैंड स्लाइड।

सुन्नी के खटनोल के घराटनाला में स्टोर पर गिरा मलबा और इसकी चपेट में आई कारें।
खबरें और भी हैं...