- Hindi News
- National
- Shimla News Let Us Take The Spirit Of Country First Everyone Will Have To Work Together Chetas Sukhadia
देश प्रथम के भाव को लेकर चलें, सभी को मिलकर काम करना हाेगा: चेतस सुखडिया
सीएए, एनअारसी के फायदे छात्राें काे बताए जाएंगे
हम सभी काे देश प्रथम के भाव को लेकर चलना हाेगा। लोभ मोह को छोड़कर त्याग और समर्पण का भाव हाेना जरूरी है। ये बात एबीवीपी के मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री चेतस सुखडिया ने कही। वे एबीवीपी की अाेर से अायाेजित संगोष्ठी में बाेल रहे थे। इस संगोष्ठी का विषय दतोपंथ ठेंगड़ी जीवन परिचय एवं कार्यकर्ता दृष्टिकोण रखा गया था। मुख्य वक्ता चेतस सुखडिया ने कहा कि दतोपंथ ठेंगड़ी भारत के राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ के संस्थापक थे और इस वर्ष उनके जन्म शताब्दि वर्ष मनाया जा रहा है। ठेंगड़ी जी ने अपने जीवन मे बिना किसी महत्व कांक्षा के कार्य किया और देशहित में काम किया। उन्होंने एक नारा दिया था, देश हित में करेंगे काम,काम के लेंगे पूरे दाम”अर्थात हमारा कार्य सदैव देश हित में होना चाहिए। जाे सिर्फ मैं की भावना को छोड़कर हम की भावना रखता हो और संगठन के लिए प्रेम रखता हो और साथ ही संगठन में सामूहिकता का भाव रखता हो, वही एक सच्चा कार्यकर्ता होता है।
एचपीयू में हुई एक बैठक में निर्णय लिया गया कि सीएए, एनअारसी के फायदे छात्राें काे बताए जाएंगे। बैठक में कार्यकर्ताअाें काे भी इसके फायदे बताए गए। चेतस सुखडिया ने कहा कि एबीवीपी अलग अलग आयामों के माध्यम से समाज के हर वर्ग एवं हर विषय के छात्र तक पहुंचने का प्रयास करती है। विद्यार्थी परिषद एसएफडी, एसएफएस, राष्ट्रीय कला मंच अलग अलग आयामों के माध्यम से छात्रो के मध्य काम करने वाला छात्र संगठन है। आने वाले समय में एबीवीपी समाज के हर वर्ग के छात्र को साथ जोड़ने का प्रयास करेगी।
एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की एवीबीपी के प्रांत मंत्री राहुल राणा ने इस दाैरान कहा कि वर्तमान समय में छात्रों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हालात यह है कि स्टाफ की कई कॉलेजों में भारी कमी है। सरकार ने स्कूल और कॉलेज तो विभिन्न जगह-जगह खोल दिए हैं, लेकिन अभी भी इन संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गईं। शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी है, इस कारण इनमें पढ़ाई सही ढंग से नहीं हो पा रही। उनका कहना है कि सरकार ने छात्र संघ चुनावों पर प्रतिबंध लगा रखा है, इससे छात्रों की समस्याओं को उठाने का कोई माध्यम नहीं रह गया। एबीवीपी ने चेताया कि अगर इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह छात्रों को लामबंद कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देगी।
एबीवीपी की अाेर वीरवार को संगोष्ठी का अायोजन किया िजसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।