पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rampur News Lightning Strikes At Dofda On Thursday Evening At Five O39clock People Upset

दोफदा में वीरवार शाम पांच बजे से बिजली गुल, लोग हुए परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामपुर उपमंडल की दोफदा पंचायत में वीरवार शाम बजे से विद्युत बोर्ड की आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प पड़ी है। जिससे ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। इतना ही विद्युत बोर्ड गौरा सेक्शन के तहत 35 ट्रांसफार्मर आते हैं और उनकी देख रेख के लिए यहां पर केवल 4 कर्मचारियों की ही तैनाती की गई। जिस कारण भी बिजली की समस्या यहां पर आम बात हो चुकी है।

युवा कांग्रेस रामपुर के उपाध्यक्ष अजय राणा, तिलक राज शर्मा, मनू कुमार, कमलेश, कृष्ण, काशीराम, जग्गू, अतुल डांटा, रविंद्र व राजीव श्याम का कहना है कि रनोट व शानाधार सहित पूरी दोफदा पंचायत में 24 घंटों से विद्युत आपूर्ति को बोर्ड के कर्मचारी बहाल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यहां के लिए कर्मचारियों की तैनाती करने में नाकाम साबित हो रही है। खामियाजा ग्रामीणों को आए दिन भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र में 35 ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, जिनकी देखरेख का जिम्मा केवल 4 कर्मचारियों पर है। ऐसे में यदि क्षेत्र में लाईट जाती है तो ग्रामीणों को कई घंटे बिजली का इंतजार करना पड़ता है। पूरा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति अलग अलग है, जिस कारण कर्मचारियों को पैदल भी ट्रांसफार्मरों तक पहुंचना पड़ता है कई बार तो उन्हें भी कई प्रकार की परेशानियों से दो चार होना पड़ता है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि गौरा सेक्शन के लिए जल्द कर्मचारियों संख्या या बढ़ाई जाए, नहीं तो ग्रामीणों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इतना ही क्षेत्र में इन दिनों सर्दी भी पूरे चरम पर हैं और छात्रों की बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही है।

बिजली न होने से उन्हें भी परीक्षा की तैयारियां करने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।

कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार दोपहर तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है।उक्त क्षेत्र की लाईनो में पेड़ों की टहनी गिरने के कारण समस्या हुई जिसे अब सुधार लिया गया है।
अंकित कश्यप, कनिष्ठ अभियंता, बिजली बोर्ड गौरा सेक्शन।
खबरें और भी हैं...