- Hindi News
- National
- Thiyog News Mahila Mandals Of Dhar Kandru Panchayat Demanded Space For Buildings
धार कंदरू पंचायत के महिला मंडलों ने की भवनों के लिए स्थान की मांग
ठियोग| ठियोग की दूरदराज की ग्राम पंचायत धार कंदरू महिला मंडल की महिलाओं ने प्रशासन व सरकार से महिला मंडल भवन बनाने के लिए उन्हें स्थान उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। पंचायत में पांच महिला मंडल हैं। इन महिला मंडलों की अध्यक्ष रंजना ठाकुर, सुनपा वर्मा, सुषमा, सुभद्रा और गीता के अनुसार महिला दिवस पर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एसडीएम व अन्य जन प्रतिनिधियों के समक्ष यह मांग उठाई थी। महिलाओं के अनुसार पंचायत में स्थान न होने के कारण कई सालों से भवन नहीं बन पा रहे है जिस कारण महिलाओं को एक स्थान पर एकत्र होने में असुविधा हो रही है। इन पांच में से दो महिला मंडलों को विधायक निधि से भवन बनाने के लिए धन भी उपलब्ध करवाया गया है। पंचायत के उपप्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि सरकार व प्रशासन तक महिलाओं की इस मांग को उठाया जाएगा ताकि उन्हें भवन के लिए स्थान मिल सके।