पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thiyog News Management Arranged Garbage Scattered On The Road In Insufficient Theog Increased

प्रबंधन का इंतजाम नाकाफी ठियोग में रोड पर बिखरा कूड़ा, बढ़ी परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठियोग नगर में पिछले एक माह से चल रही कूड़ा प्रबंधन की समस्या और गंभीर हो गई है। नप के पास कूड़ा ठिकाने लगाने का कोई सयंत्र व स्थान न होने के कारण नगर के विभिन्न वार्डों में कूड़ादानों के आसपास कूड़ा बिखरा हुआ है जिस कारण पूरा शहर गंदगी से परेशान है। लोग भी इस समस्या में कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं और कूड़े को कूड़ादानों के आसपास खुले में फेंका जा रहा है।

नगर से गुजरने वाले एनएच पांच के आसपास रहीघाट, पुलिस थाना के सामने और नया बाजार, आदि में कूडा बिखरकर सड़क तक पहुंच गया है। शालीबाजार मे भी कूड़ा हर और फैला हुआ है। इस कारण कूड़ेदानों के आसपास से गुजरने वाले स्कूली बच्चों व अन्य राहगीरों को भी परेशानी हो रही है और कई प्रकार की बीमारियों की आशंका उत्पन्न हो गई है। उल्लेखनीय है कि ठियोग नगर परिषद में सात में से पांच भाजपा के पार्षद होते हुए भी आपसी गुटबाजी के चलते इस समस्या के हल के लिए एकजुटता नहीं दिखाई दे रही है। नप के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं और नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऐसे में नगर में व्याप्त कूड़ा प्रबंधन के सकंट को लेकर सरकार से बात करने के लिए भी पार्षदों मे एकजुटता नहीं दिखाई दे रही है। ठियोग नप में पिछले कई सालों से कूड़े के प्रबंधन की समस्या है लेकिन इसके निदान पर कोई कदम आजतक नहीं उठाए गए। रौरू जंगल में स्थान हासिल करने के लिए एफसीए का मामला भी आगे नहीं बढ़ा है।

अब स्थिति विकराल रूप लेती जा रही है। आने वाली गर्मियों से पहले ये संकट हल न हुआ तो ठियोग नगर में गंदगी से महामारी फैल सकती है।

कार्यकारी अधिकारी ने बुलाई बैठक: उधर नप के कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार देख रहे कोटखाई नगर पंचायत के सचिव अनिल चौहान ने बताया कि शिमला प्लांट पर केवल सूखा कूड़ा भेजने की अनुमति है। समस्या पर विचार के लिए बुधवार शाम सभी पार्षदों की बैठक बुलाई है। सभी वार्डों में पिट बनाकर गीला कूड़ा उनमें रखा जाएगा और सूखा कूड़ा शिमला प्लांट में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों से कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। लोगों को सूखे व गीले कूड़े के लिए डस्टबिन बांटने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही समस्या पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


नप के ट्रक से लेकर कूडादान कचरे से भरे: उधर ठियोग से शिमला के भरयाल संयत्र पर कूड़ा ले जाने की अनुमति नप ठियोग को मौखिक रूप से दी गई थी जिसके बाद कुछ ट्रक शिमला भेजे गए थे। लेकिन बाद में प्लांट पर केवल सूखा कूड़ा भेजने को कहा किया जिस कारण नगर से कूड़ा शिमला जाना बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि नगर में 20 ट्रक से अधिक कूड़ा एकत्र हो चुका है जो बोरों में भरकर रखा गया है। इसके अलावा नप के ट्रक व कूड़ेदान भी भरे हुए हैं। नगर से रोजाना तीन से चार ट्रक कूड़ा निकल रहा है जिसे ठिकाने लगाने का कोई उपाय नहीं निकल रहा है। कूड़े को सेग्रिगेट कर अलग करने के लिए भी स्थान नहीं है।


ठियोग में एनएच पांच पर कूड़ेदान के बाहर बिखरा पड़ा कूड़ा।
खबरें और भी हैं...