पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Massam Buses Run After One O39clock In Upper Shimla After Snowfall

माैसम: बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला काे दाेपहर एक बजे के बाद चली बसें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बर्फबारी के बाद अपर शिमला में यातायात फिर से प्रभावित हुअा है। हालांकि, ऊपरी शिमला के लिए वीरवार काे दाेपहर 1 बजे के बाद बसाें की अावाजाही बंद रही। सुबह अाैर बीती बुधवार देर शाम काे कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ा। ठियोग-कुफरी सड़क पर छोटे वाहन काे भी फिसलन अधिक होने के कारण बीच में ही फंस रहे। ऐसे में अन्य राज्यों से कुफरी घूमने आए पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी।

कुफरी, ठियोग, कोटखाई, खड़ापत्थर, जुब्बल, हाटकोटी, रोहडू, चिड़गांव, नारकंडा और चौपाल मार्ग के ग्रामीण क्षेत्राें के कुछ राेड़ खुल गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत चाैपाल के खिड़की अाैर खड़ापत्थर में हैं। यहां बार बार हाे रही बर्फबारी से सड़क बंद हाे रही है। कुफरी अाैर नारकंडा में जाम लगने से पर्यटकाें काे खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर फिसलन होने से गाड़ियां निकालने में दिक्कत पेश आ रही है। जिला प्रशासन ने लाेगाें काे रात के समय सफर न करने की हिदायत दी है।

शिमला का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री, अाज भी बारिश हाेगी

माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अाज भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। हालांकि, 15 मार्च से धूप खिलने के अासार है। शिमला का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वीरवार काे सुबह जहां धूप निकली, वहीं दाेपहर बाद बारिश शुरू हाे गई। इससे ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। लाेगाें काे इस कारण दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है।

खड़ापत्थर में बर्फबारी के कारण सड़क बंद हाे गई।
खबरें और भी हैं...