ढली से नाबालिग लड़की लापता, पुलिस में केस दर्ज
शिमला|ढली से एक नाबालिग लड़की के गायब होने के मामला सामने आया है। परिजनों ने इस बारे में पुलिस थाना ढली में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने कहा है कि उनकी बेटी बीते दिन घर से निकली थी। लड़की ने बताया था कि वह किसी कार्यक्रम में जा रही है। इसके बाद वे शाम को बेटी का इंतजार करते रहे लेकिन नहीं लौटी। परिजनों ने लड़की की उसकी सहेलियों और अन्य रिश्तेदारों के पास खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है।