पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thiyog News More Than Three Inches Of Snowfall In Theog Half A Foot Of Snow In Kufri And Mahasu Peak

ठियोग में तीन इंच से अधिक, कुफरी व महासू पीक में आधा फुट हिमपात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में पिछले चार दिनों से मौसम का कहर जारी है। शुक्रवार रात को ठियोग के ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में बर्फबारी ने मार्च में जनवरी महीने की याद ताजा कर दी। ठियोग में जहां दो से तीन इंच बर्फ गिरी वहीं कुफरी फागू में 6 इंच ताजा हिमपात हुआ। इस हिमपात के कारण ठियोग-शिमला के बीच शनिवार सुबह वाहनों के पहिए कई घंटों तक रूक गए। एनएच विभाग के बुल्डोजरों अाैर जेसीबी से फागू से कुफरी के बीच सड़क पर गिरी बर्फ को साफ किया गया उसके बाद दस बजे के बाद यातायात बहाल हो पाया। बर्फबारी के कारण ठियोग व शिमला के बीच आने जाने वाले लोगों को शनिवार सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकारी बसों के कम संख्या में चलने व देरी से चलने के कारण लोगों को निजी छोटे वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा।

शनिवार को कंप्यूटर का पेपर देने के लिए स्कूलों में पहुंचे विद्यार्थियों को ठिठुरते हुए घरों से निकलना पड़ा। सुबह बसें न चलने के कारण बच्चे पैदल ही पेपर देने पहुंचे। दूसरा शनिवार होने के कारण स्कूलों में छ़ुट्टी के कारण स्टूडेंट्स को राहत रही। शुक्रवार को भी दिन भर क्षेत्र में तेज हवाओं से तापमान काफी गिरा रहा जिसके चलते लोग घरों में दुबके रहने पर विवश रहे। शिलारू, संधू मतियाना के ऊंचे इलाकों में भी हिमपात हुआ है।

कुफरी गलु में पहुंच रहे पर्यटक शनिवार व रविवार की छुट्टी होने से बर्फ देखने के लिए आसपास के राज्यों से पर्यटक कुफरी व महासू पीक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को यहां पर्यटकों की काफी भीड़ रही। कोरोना वायरस के बावजूद पर्यटकों का आना जारी है। शनिवार को बर्फ के बीच सुबह ही आसपास के ग्रामीण अपने घोड़ों को लेकर चीनी बंगला की ओर रवाना हो गए। हालांकि पर्यटकों को तेज हवाओं व ठंड के कारण परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।


कई संपर्क रूटों पर नहीं चल पाई बसें

ठियोग के ऊंचाई वाले इलाकों में सड़कों पर बर्फ जमने व फिसलन के कारण बसों व अन्य वाहनों की आवाजाही सुबह नहीं हो पाई। धर्मपुर, पटीनल, बासा माहोग, मझार, चियोग आदि कई सड़कों पर सुबह बर्फ की मोटी परत जमने से वाहन नहीं चल पाए। दोपहर के समय तूफान के साथ फिर से बर्फबारी शुरू हो गई लेकिन दो बजे के बाद मौसम में कुछ ठहराव के बाद सड़कों पर बर्फ पिघलने से यातायात शुरू हो पाया लेकिन कई सड़कें शाम तक बंद रहीं। उधर शुक्रवार रात भर चले तूफान के कारण ठियोग क्षेत्र में कई इलाकों में छतों को आंशिक नुकसान हुआ है। बर्फ के कारण खेतों में लगी मटर व फूल गोभी की फसलें भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

सड़क को यातायात के लिए बहाल करती मशीनें। बर्फबाारी में फंसे वाहन निकालते लोग।
खबरें और भी हैं...