पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rampur News Movement Of Vehicles Restored After 53 Hours From Damaged Bridge Near Choling

चोलिंग के पास क्षतिग्रस्त पुल से 53 घंटे बाद बहाल हुई वाहनों की आवाजाही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भावानगर | किन्नौर जिले के चोलिंग के निकट क्षतिग्रस्त पुल को 53 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर लिया गया है। इससे अब किन्नौर के उपरी क्षेत्र और शिमला की ओर जाने वाले वाहन फर्राटे के साथ इस पुल से दौड़ने शुरू हो गए है। रल्ली के निकट ग्लेशियर खिसकने के कारण एनएच -5 बंद हो गया था। जिसे दोनों ओर से मशीनरी लगाकर बहाल कर दिया गया है।

गौरतलब है कि वीरवार को सुबह 9 बजे के करीब उरनी ढांक की पहाड़ी से भारी खिसकने के कारण चोलिंग निकट सतलुज नदी पर बना बना क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे किन्नौर के उपरी क्षेत्र और स्पीति की ओर जाने वाले सभी वाहनों को बाया उरनी होते हुए जाना पड़ रहा था। शनिवार दोपहर साढे 12 बजे क्षतिग्रस्त पुल को दुरुस्त करके यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

शनिवार को बारिश और बर्फबारी रूकने के बाद सुबह 8 बजे फिर से पुल का मरम्मत कार्य शुरू किया गया। सेना और एनएच प्राधिकरण ने साढ़े 12 बजे पुल का दुरूस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि बाया उरनी चोलिंग मार्ग उरनी आईटीआई के निकट भारी चट्टानें खिसकने के कारण शुक्रवार देर रात बंद हो गया था। एनएच प्राधिकरण केे एक्सईन पीसी नेगी ने कहा कि चोलिंग के निकट सतलुज नदी पर पहाड़ी से पत्थर खिसकने के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल को शनिवार दोपहर साढे 12 बजे वाहनों के लिए पूरी तरह बहाल कर लिया गया है।
खबरें और भी हैं...