पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करेगा नप, कल से करें आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामपुर बुशहर | नगर परिषद रामपुर अपने वार्डों में बेरोजगार युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है। इस शिविर के तहत करीब 15 युवक युवतियों को छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहरी एवं विकास निदेशालय के सौजन्य से करवाए जा रहे इस शिविर के दौरान दीनदयाल अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके पश्चात पात्र युवाओं को बद्दी के एक संस्थान में करीब छह माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। नप के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने ये जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद रामपुर समय-समय पर युवाओं को अन्य कई प्रकार के प्रशिक्षण देकर रोजगार देने का प्रयास किया गया है। इस ही कड़ी में बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को पुन: एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। सोमवार से नप रामपुर में वार्डों के इच्छु़क 15 युवाओं को उपरोक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। पात्र युवाओं को 8वीं से 12वीं तक पास होना जरूरी है और न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। यह प्रशिक्षण निशुल्क छह माह तक दिया जाएगा। युवाओं को मशीन ऑपरेटर- प्लास्टिक प्रोसेसिंग, इंजेक्शन मोल्डिंग एवं टूल रूम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पात्र युवक एवं युवतियों के ठहरने एवं खानपान की व्यवस्था नप रामपुर की ओर से वहन किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रशिक्षित युवाओं को शत प्रतिशत प्लेस्मेंट भी विभिन्न संस्थानों में करवाई जाएगी।
खबरें और भी हैं...