पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News Narain School Building In Ruin Forced To Study Under The Shadow Of Danger

नरैण स्कूल का भवन खस्ताहाल, खतरे के साये में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खतरे की जद में आया केंद्रीय पाठाशाल नरैण।

रामपुर बुशहर | उपमंडल की नरैण पंचायत का केंद्र प्राथमिक पाठशाला का भवन खस्ताहाल बना हुआ है। साथ ही स्कूल ऐसे स्थान पर बना है, जहां पहुंचने में भी बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं स्कूल भवन के साथ बच्चों को खेलने के लिए मैदान भी उपलब्ध नही है। ऐसे में बच्चों कि सुरक्षित भविष्य को देखते हुए अभिभावकों ने स्कूल को शिफ्ट करने की मांग उठाई है। गौर हो कि कुछ साल पहले भी यह स्कूल उसी स्थान पर था लेकिन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निर्माण के समय इसे यहां शिफ्ट किया गया था।

स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान गोविंद कुमार, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पवन सिंह चौहान अभिभावक मोनिका, ओम पालसरा, सुमित देष्टा, प्रकाश वर्मा, तरुण कायथ, मिंटू महाजन, अबू देष्टा, रोबिन मेहता, राज कुमार, महेंद्र सिंह व किशन कुमार ने बताया कि स्कूल भवन खतरे की जद में है। उन्होंने बताया कि पिछली बरसात में भी स्कूल की छत पर एक बड़ा पत्थर गिरा था जो कि छत को फाड़ते हुए क्लास रूम में गिरा था। यह तो गनीमत रही कि उस समय क्लास में बच्चे नहीं थे। इन समस्याओं के मद्देनजर अभिभावकों ने सुझाव दिया है कि साथ लगते सीसे स्कूल के समीप पुराने भवन को रिपेयर कर इस स्कूल को वहां शिफ्ट किया जाना चाहिए।
खबरें और भी हैं...