- Hindi News
- National
- Shimla News Nearly 100 Stalls Will Be Decorated During Fag Fair 10 Increase In Fares
फाग मेले के दौरान सजेंगे करीब 100 स्टॉल, किराए में 10% वृद्धि
रामपुर बुशहर | 11 से 14 मार्च तक लगने वाले जिला स्तरीय फाग मेले के सफल आयोजन को लेकर नगर परिषद की तैयारियों जोरो पर है। मेले के दौरान स्थानीय व बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों के लिए स्टॉल आबंटन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। जिसमें 100 स्टॉलों का आबंटन कर दिया है। नगर परिषद के अनुसार स्टॉलों के किराए में बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 10 % की बढ़ोतरी की गई है। चारपाई सजाने वालों की अभी संख्या तय नहीं हो पाई है। मुख्य बाजार के बड़ा अखाड़ा से लेकर पुराने बस अड्डे तक नेशनल हाईवे पांच के दोनों ओर ये दुकानें सजेंगी। स्टॉल आवंटन को लेकर शुक्रवार को नप ने प्रक्रिया शुरू की थी। स्टॉल का किराया जहां पांच से छह हजार तय है, वहीं इस वर्ष किराए में नगर परिषद ने 10 प्रतिशत की वृद्धि की है। नप के अधिकारी बाला राम ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर 100 स्टॉल आवंटित किए हैं।