पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से डरने की नहीं सतर्क रहने की जरुरत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहड़ू | एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने लोगों से कोरोना वायरस से खौफजदा न होने की अपील करते हुए सतर्क रहने का आह्वान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और इनको प्रसारित करने से बचने की भी नसीहत दी है ।

एसडीएम ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तरह तरह की जानकारियां दी जा रही है। इन जानकारियों से समाज में एक डर सा माहौल भी पैदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों ओर इलेक्ट्रानिक मीडिया पर पुरी तरह से पुष्ट जानकारी पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया में कोरोना वायरस को लेकर कई इलाज सुझाए जा रहे है,उनके चक्कर में आने से बचें । सोशल मीडिया में कोरोना वायरस के आने को लेकर भी अलग अलग कारण बताए जा रहे है। जबकि इसके फैलने के लिए किसी ट्रेवलर एजेंट की आवश्यकता होती है। यह कई पैदा नहीं हो सकता, न ही हवा में फैलता है। बल्कि किसी किसी कोरोना वायरस ग्रस्त व्यक्ति के छींकने से दूसरे व्यक्ति को फैलती है। यह श्वास नाली से जाने पर ही व्यक्ति को प्रभावित करता है। मास्क पहन कर चलना भी अधिक आवश्यक नहीं है, बल्कि कोरोना वायरस से पीडित व्यक्ति अथवा उपचार करने वाले डाक्टर व संपर्क में आने वाले के लिए मास्क आवश्यक किया गया है।
खबरें और भी हैं...