- Hindi News
- National
- Shimla News New Executive Of State Congress Seva Dal Constituted List Released
प्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई कार्यकारिणी गठित, सूची जारी
शिमला|अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारणी के पुर्नगठन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश कार्यकारणी में पूर्व में नियुक्त उपाध्यक्ष अाैर महासचिव काे नहीं बदला गया है, जबकि संगठन के नये प्रारुप के तहत प्रत्येक जिला से एक सचिव अाैर एक संयुक्त सचिव को नियुक्ति दी गई है। पुर्नगठन में जिला शिमला से भूमि देव शर्मा, मंडी से डाॅ.विजय कपिल, बिलासपुर से कैप्टन दलीप कटोच, ऊना से सोहराब कालिया, मंडी से दीना नाथ भंडारी, शिमला शहरी से राजेंद्र शर्मा, चंबा से विजय कुमार, हमीरपुर से मदन लाल कौंडल, सोलन से सुरेंद्र वर्मा, कुल्लू से थरवन पालसरा, सिरमौर से संदीप बतरा किन्नाैर से तारा मायान अाैर कांगड़ा से पुरषोतम प्रकाश को सचिव बनाया गया है। इसी तरह संयुक्त सचिवों में जिला मंडी से रविंद्र पाल ठाकुर, शिमला से अजय शर्मा, कांगड़ा से त्रिलोक चंद, कुल्लू से राजेश शर्मा, कांगड़ा से वासु सोनी, बिलासपुर से बिरेंद्र ठाकुर, शिमला से सुंदर बाला, ऊना से राकेश कुमार को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।