- Hindi News
- National
- Shimla News No Computer Lab In Law Department No Teacher To Teach Vc Memorandum From Vc
लाॅ विभाग में न कंप्यूटर लैब, न पढ़ाने के लिए शिक्षक, वीसी काे साैंपा ज्ञापन
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के लाॅ विभाग में न ताे छात्राें के लिए कंप्यूटर लैब की सुविधा है अाैर न ही यहां शिक्षक है। एेसे में छात्राें काे दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार काे एबीवीपी की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विधि विभाग इकाई द्वारा विधि विभाग की समस्याओं को लेकर वीसी प्राे. सिकंदर कुमार का घेराव किया। विधि विभाग इकाई के कार्यकर्ताओं ने विधि विभाग में अा रही समस्याअाें काे उनके सामने रखा। एबीवीपी का कहना है कि लाॅ विभाग की लैब जो दो साल से बंद है, उसे आम छात्रों के प्रयोग के लिए खाेला जाए। इकाई सचिव चंद्रेश ठाकुर का कहना है कि लाॅ विभाग में काफी लंबें समय से छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगभग दो वर्ष पहले विधि विभाग में छात्रों के लिए कंप्यूटर लैब की व्यवस्था की गई थी। जबकि दाे वर्ष का समय बीत जाने के बाद आज उन कंप्यूटराें पर धूल जम चुकी है। अभी तक वो छात्रों के लिए एक बार भी नही खोली गई। उनका कहना है कि प्रशासन की इस लापरवाही के कारण छात्राें काे लाॅ की पढ़ाई करने में दिक्कत अा रही है। जबकि विवि का ये सबसे बड़ा विभाग है।
एबीवीपी का कहना है कि दूसरी तरफ विभाग में शिक्षकाें की खासी कमी है। लंबें समय से विभाग के अंदर स्थाई शिक्षकाें की नियुक्ति भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नहीं की गई। इस वजह से छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इकाई सचिव चंद्रेश ने कहा की विधि विभाग में कई ऐसे दिव्यांग छात्र भी है जो विभाग की सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ हैं। प्रशासन को उन छात्रों का ध्यान रखते हुए विभाग के अंदर लिफ्ट की व्यवस्था शीघ्र करें।
कैंपस में सभी तरह की सुविधाएं दी जाएं:एबीवीपी का कहना है कि एचपीयू ए ग्रेड विश्वविद्यालय है, जबकि सुविधाओं के लिए छात्र परेशान हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के पिंक पैटल चौक पर पीने के पानी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। छात्र दूषित जल पीने को मजबूर हैं। उन्हाेंने मांग है पिंक पैटल चौक पर 10 दिन के भीतर अारअाे की व्यवस्था की जाए। इसमें मुख्य ताैर पर विवि के पिंक पैटल चौक पर पीने के पानी के लिए अारअाे की वयवस्था, पिंक पेटल पर खाना खाने के लिए टेबल कुर्सी की व्यवस्था, विवि की लाइब्रेरी में सेंट्रल हीटिंग सिस्टम की शीघ्र व्यवस्था की जाए मांगें प्रमुख है।
वीसी ने दिया छात्राें काे मांगें पूरी करने का अाश्वासन: वहीं, वीसी प्राे. सिकंदर कुमार ने छात्रों की इन प्रमुख मांगों को जल्द पूरा करने का अाश्वासन दिया है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं करता है तो आम छात्रों को लामबंद करते हुए विभाग के बाहर तालाबंदी करने में भी गुरेज नहीं करेगी और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
एबीवीपी की विधि विभाग की समस्याओं को लेकर वीसी प्राे. सिकंदर का घेराव किया।