पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News No Electricity For Three Days In The Village Adjoining Mashebra

मशाेबरा के साथ लगते गांव में तीन दिन से बिजली नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मशोबरा के साथ लगते गांव धार, कुफटु, कंडी,चैवण, शिलड़ू गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली न हाेने से लाेगाें काे अंधेंरे में रहने काे मजबूर हाेना पड़ रहा है। लाेगाें का कहना है कि पुराना ट्रांसफार्मर लगाने की वजह से ये बार बार खराब हाे रहा है।

पिछले सप्ताह भी एक पुराना ट्रांसफार्मर लगाने से वह ब्लास्ट हो गया था। जिससे बिजली बंद हाे गई थी। इस बार भी ट्रांसफार्मर के खराब हाेने से बिजली पिछले तीन दिन से बंद है। इसके बारे में जब भी शिकायत विभाग को की जाती है तो वह हर बार स्टाफ न होने की बात करते हैं। हालत यह है कि बर्फबारी के समय से लेकर हर बार गांव के लोग इकट्ठे होकर खुद ही विद्युत आपूर्ति को बहाल करने मे लग जाते हैं, जोकि बिना जानकारी के उनके लिए जोखिम भरा है। मशोबरा ब्लॉक के ढली गांव के उपप्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इसका कारण ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट होना है, जो कि लगातार दूसरे सप्ताह में हुआ है। बिजली बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड प्रताप सिंदोली का कहना है कि बिजली ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...