- Hindi News
- National
- Shimla News Now Excuse Will Not Work Officers Will Be Able To Sign Files Online In Tour
अब नहीं चलेगा बहाना, अफसर टूअर में भी ऑनलाइन साइन कर सकेंगे फाइलें
अब अगर अधिकारी टूअर पर भी हैं ताे उनके साइन के बिना काेई भी फाइल नहीं रुकेगी। एेसा इसलिए क्याेंकि अाईटी विभाग ने ई-पेपर प्रणाली काे ई-साइनिंग की प्रकिया से जाेड़ दिया है। इसे लेकर विभाग ने एक सॉफ्टवेयर भी डेवलप कर दिया है। शीघ्र इसे विभागों के साथ अटैच कर दिया जाएगा। ई-साइनिंग सिस्टम डेवलप हाेने के बाद अधिकारी ऑनलाइन ही दस्तावेजों पर अपने साइन कर सकेंगे। इसे लेकर उन्हें एक डाेंगल दिया जाएगा जिसके माध्यम से यह सब मुमकिन हाेगा। इसके बाद अधिकारी चाहे विदेश दाैरे पर गए हाे, मीटिंग में प्रदेश से बाहर हाे या किसी अाैर कारण वश ऑफिस में उपस्थित न हाे ताे वह ऑनलाइन दस्तावेजों पर साइन कर सकेंगे। फाइल वर्क काे निपटाने के लिए अब अधिकारियों का कार्यालय में माैजूद रहना जरुरी नहीं रह जाएगा।
फाइनेंस संबंधी फाइलें काे निपटाने में पेश अा रही थी खासी दिक्कतें
फाइनेंस संबंधी फाइलाें काे निपटाने में सरकार काे खासी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा था। किसी भी प्राेजेक्ट काे अप्रूव देने के लिए संबंधित एचअाेडी के साइन करना अनिवार्य किया गया है। एेसे में विभागाध्यक्षों के कार्यालय में न हाे पाने के कारण उनके साइन किए बिना फाइल अागे नहीं सरक सकती थी। काम काे अासान बनाने के लिए अाईटी विभाग ने ई-अाॅफिस काे ई- साइनिंग प्रणाली से जाेड़ दिया है। अधिकारियाें के साइन के बिना फाइलाें की धीमी गति से हाे रही मूवमेंट के कारण सरकार काम काज पर भी विपरीत असर पड़ रहा था। काम में तेजी लाने के लिए अाैर काम काे अाैर अधिक फुलप्रूफ बनाने के लिए इई-साइनिंग प्रणाली काे शुरू किया जा रहा है। यह अधिकारियों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हाेगी। उनके साइन किए बिना काेई भी जरुरी फाइल न रुके, इसके लिए वह अब अाॅनलाइन साइन करके अपने काम काे अासान बना सकेंगे।
अाईटी विभाग ने शुरू किया डिजीटल-साइन
सूचना एवं प्राैद्याेगिकी विभाग ने डिजीटल साइन प्रणाली काे शुरू कर दिया है। इसमें सभी संबंधित अधिकारी अब अाॅनलाइन ही सारा काम निपटा रहे है। इसमें अधिकारियों काे साइन डाेंगल लेना पड़ेगा। यह डाेंगल भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसियों से ही लेना अनिवार्य किया गया है। इसे इस्तेमाल में लाने से पहले व्यक्ति काे अपना पिन नंबर डालना हाेगा। इसके बाद संबंधित फाइल के साथ अधिकारी के डिजीटल साइन अटैच हाे जाएंगे। यह एक फुल प्रूफ सिस्टम है। इसमें नकली सिग्नेचर की काेई संभावना नहीं है। हाथ से किए जाने वाले साइन में नकली साइन किए जाने की अधिक संभावना है।
इस सेवा के शुरू होने के बाद अधिकारी कहीं से भी फाइल पर अपने साइन कर सकेंगे
हई-अाफिस प्रणाली काे ई-सिग्नेचर से जाेड़ा जा रहा है। आईटी विभाग में इस नई व्यवस्था काे शुरू कर दिया गया है। शीघ्र इसे दूसरे अन्य ई-अाफिसेज से जाेड़ा जाएगा। इसके सेवा के शुरू हाेने के बाद अधिकारी कहीं से भी फाइल पर अपने साइन कर सकेंगे।
-राेहन चंद ठाकुर (निदेशक सूचना एवं प्राैद्याेगिकी विभाग)