अब गाद ने राेका सैंज अाैर चैड़ का पानी
शिमला| शिमला शहर में िगरि से पानी की सप्लाई बहाल हाेने के बाद अब सैंज अाैर चैड़ से पानी नहीं मिल पा रहा। बारिश के कारण सैंज अाैर चैड़ में गाद अा गई यहां से पानी लिफ्ट नहीं हुअा। हालांकि िगरि समेत शहर की बाकी परियाेजनाअाें से नगर निगम काे सुचारू ताैर पर सप्लाई मिल रही है। शुक्रवार काे नगर निगम काे विभिन्न परियाेजनाअाें से 39 एमएलडी पानी की अापूर्ति हुई। इसमें गुम्मा से 22.26 एमएलडी, िगरी से 10.82, चूरट 1.81, सैंज से 00.13, काेटी व ब्रांडी से 4.35 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई।