- Hindi News
- National
- Thiyog News Nsui Kinnaur Celebrates Holi Sweets Quilt Covers With Children At Kalpa Ashram
एनएसयूआई किन्नौर ने कल्पा आश्रम में बच्चों के साथ मनाई होली, मिठाई, रजाई कवर बांटे
रिकांगपिओ| एनएसयूआई किन्नौर ने होली के शुभ अवसर पर बालिका आश्रम कल्पा में जा कर बालिकाओं के साथ होली मनाई व उन्हें शुभकामनाएं दी। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने एनएसयूआई की तरफ से बालिकाओं को मिठाई और होली के रंग के साथ बालिका आश्रम में रजाई कवर भी भेंट किए गए व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कोठी पंचायत उपप्रधान दयाल नेगी, कल्पा ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा नंद नेगी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष स्वर्णदीप नेगी, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, सदस्य रक्षिका, उषा, विजय श्री, अर्चना, अंतिका शुवाल उपस्थित थे।