पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shimla News One Million 10 Lakh Liters Of Water From Giri Relief From Today

िगरि से मिला एक कराेड़ 10 लाख लीटर पानी, अाज से मिलेगी राहत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाज यहां अाएगा पानी ढली बाजार, सब्जी मंडी, ढली टनल, टेल्ड एचबी कॉलाेनी, टूटीकंडी, चक्कर, समरहिल, टुटू और बालूगंज, फिंगास्क, कैथू, मालराेड, केलिफन इस्टेट, केएनएच हाईकाेर्ट, बैम्लाेई, जाखू, यूएसक्लब, न्यू शिमला, शकराला, विकासनगर, देवनगर शिव नगर एरिया में पानी की सप्लाई दी जाएगी।

शिमला| शहर में चार दिन बाद अाज से पेयजल अापूर्ति सामान्य हाे जाएगी। वीरवार काे िगरी से सप्लाई सुचारू रूप से शुरू कर दी गई अाैर यहां से नगर निगम काे एक कराेड़ 10 लाख लीटर पानी मिला। पेयजल अापूर्ति बहाल हाेने से लाेगाें काे बड़ी राहत मिलेगी। भेकल्टी में 72 घंटांे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियाेें ने इस काम काे पूरा िकया। यहां पर 18 इंच माेटी पाइप काे दाेबारा बिछाया गया अाैर उसके बाद सप्लाई शुरू कर दी है। काम रुकने से शहर में पानी की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। लाेगाें के लिए तीसरे दिन पानी का शेड्यूल बना लिया गया था जिस कारण लाेगाें काे दिक्कतें झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब सप्लाई सामान्य हाेने से लाेगाें ने राहत की सांस ली है। नगर निगम काे विभिन्न परियाेजनाअाें से वीरवार काे 41 एमएलडी पानी मिला। इसमें गुम्मा से 21.47 एमएलडी, िगरी से 11.28, चूरट से 04.04 एमएलडी, सैंज से 00.74 एमएलडी, काेटी व ब्रांडी से 04.32 एमएलडी पानी मिला। विभिन्न परियाेजनाअाें से नगर निगम काे 41.85 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई।
खबरें और भी हैं...